ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिल्ली में AC ब्लास्ट : शाहदरा के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों के शव बरामद, तलाशी अभियान जारी  

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हो गई।  

राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान जारी है।

दमकल विभाग के अनुसार, आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी, जो देखते ही देखते तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलते ही करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एसी में धमाके के बाद आग लगी। प्रत्यक्षदर्शी रोहित ने बताया कि हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और करीब 12-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना में 9 लोगों की जान गई है। बचाव कार्य के दौरान 10-15 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर डीडीएमए, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौजूद हैं और इमारत में तलाशी अभियान जारी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जंगल में व्यक्ति की मौत, भालू के हमले की आशंका से दहशत
error: Content is protected !!