ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में जल्द मिलेगा दिल का बेहतर इलाज,12 करोड की लगत से तैयार हुआ कैथ लब

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। सांसद अजय भट्ट ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैथलैब को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कुमाऊं जैसे बड़े क्षेत्र में अब तक कैथलैब का न होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।

सांसद ने बताया कि इस परियोजना के लिए कोटाबाग स्थित आर्मी यूनिट के सहयोग से करीब 12 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। इसमें 9 करोड़ रुपये अत्याधुनिक मशीनों के लिए और 3 करोड़ रुपये भवन संरचना के लिए निर्धारित किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान अजय भट्ट ने अस्पताल में सीलन की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह समस्या जल्द दूर की जाएगी, क्योंकि जर्मन तकनीक से बनी मशीनों पर फंगस का असर पड़ सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सांसद ने कहा, “कैथलैब मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।” इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. ए.पी. यादव से भी बातचीत की और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर जल्द दिल्ली में बैठक होने की बात कही।

यदि योजना के अनुसार काम पूरा होता है, तो जल्द ही हल्द्वानी में ही दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव होगा, जिससे पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!