ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,साथी घायल 

हल्द्वानी। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। हादसा बरेली रोड पर लक्ष्मी शिशु मंदिर के सामने शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ।

यहां एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक मो. कैफ की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक अयान का उपचार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार हादसे से कुछ ही समय पहले मृतक युवक कैफ ने नई हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी, जो महज 30 किलोमीटर ही चल पाई थी।

बाइक और कार की जोरदार टक्कर से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक को सबसे ज्यादा चोटें आईं।

जबकि पीछे बैठे युवक भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!