ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

बुजुर्ग महिला के साथ ठगी,ठगों ने पीड़िता का डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र उड़ाया

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर स्थित खटीमा में बर्तन चमकाने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी को अंजाम दिया है।

आरोप है कि ठगों ने पीड़िता का डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र उड़ा लिया।

बदले में दोनों आरोपियों ने मंगलसूत्र के स्थान पर उन्हें कागज में लपेटकर मिट्टी व पत्थर थमा दिये।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला मयूर विहार सेक्टर तीन का है. यहां वृद्धा जयंती देवी दोपहर के समय अपने आंगन में बैठी थीं. इस दौरान बाइक सवार दो युवक बर्तन चमकाने के बहाने उनके पास आए।

उन्होंने घर में पीतल आदि धातुओं के पुराने बर्तनों को चमकाने की बात कही. महिला ने पुलिस को बताया कि इस बीच उनकी बहू ने उनसे पुराने मंगलसूत्र को साफ करवाने के लिए भी कहा।

इसके बाद दोनों युवक मंगलसूत्र साफ करने में लग गये. बाद में उन्होंने उन्हें कागज लपेटकर कुछ दिया कहा कि इसमें मंगलसूत्र रखा है।

इसके बाद दोनों युवक बाइक से मेलाघाट मार्ग की ओर रवाना हो गए. लेकिन, कुछ देर बाद जब परिजनों ने कागज को खोला तो वो हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने देखा कि कागज के अंदर मंगलसूत्र की जगह मिट्टी पत्थर रखे हुए थे।

इसके बाद इस घटना के बारे में झनकईया थाना पुलिस से परिवार ने संपर्क किया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची आसपास के सीसीटीवी खंगालने लगी, लेकिन कुछ भी महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ नहीं लगे।

सीओ विमल रावत ने इस मामले को लेकर बताया कि कुछ समय पहले इसी तरह का एक गिरोह खटीमा से गिरफ्तार किया गया था।

मोडस ऑपरेंडी एक जैसी प्रतीत होती है. मामले की जांच की जा रही है. उचित तथ्यों के आधार पर ही एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नए कानून और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!