ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

राजकीय इंटर कलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों आग से जलकर विद्यालय प्रांगण में मौत

गैरसैंण। चमोली जिले के राइंका कूनीगाड़ में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत कनक सिंह लिंगवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर विद्यालय प्रांगण में मौत हो गई।

सोमवार को उनका शव विद्यालय प्रांगण में मिला है। पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय कनक सिंह लिंगवाल पुत्र स्व. शेर सिंह लिंगवाल, ग्राम देदली, पोस्ट भल्लेगांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी थे।

विद्यालय प्रधानाचार्य हरि प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सोमवार सुबह स्कूल में अभ्यास करने आने वाले युवकों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूल पहुंचकर पुलिस और विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
गैरसैंण के खंड शिक्षा अधिकारी बीएस मटूड़ा ने बताया कि शिक्षक के मामले में पूर्व में विभागीय जांच भी चली थी।
इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी थी। थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। शव के पास 5 लीटर डीजल का केन मिला, जिसमें आधा लीटर डीजल बचा हुआ था, जिसे कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें :  पत्रकारिता दिवस को लेकर आयोजित हुई बैठक, पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!