ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

बागेश्वर। पति कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत किरौली गांव के कलनौ तोक निवासी एक व्यक्ति तीन दिन से लापता था। रविवार सुबह पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

दिन में पति का शव भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किरौली ग्राम के कनलौ तोक निवासी 45 वर्षीय त्रिलोक सिंह पुत्र पान सिंह की खीरगंगा पुल के पास चाय, समोसा आदि की दुकान है। वह रोजाना शाम को दुकान बंद कर अपने घर जाते थे। इधर, तीन दिन से वह घर नहीं पहुंचे।
उनकी पत्नी चंपा देवी रविवार को थाने में पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। दिन में पुलिस को भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव त्रिलोक सिंह का था।

दरअसल सीसीटीवी फुटेज में त्रिलोक सिंह दुकान बंद कर जाते हुए दिखाई दिए थे। पति के मौत की सूचा पर पत्नी बेहोश हो गई।

पुलिस और परिजनों से उन्हें किसी तरह संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला खाई में गिरने से मौत होने का प्रतीत होता है।

मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11वीं में और जबकि बेटी आठवीं में पढ़ती है।

यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 25 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!