बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,एक ही परिवार के तीन लोगों की चली गई जान,पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया

ऊधमसिंहनगर।  काशीपुर में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी 13 वर्षीय शिवा पुत्र राकेश का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उसकी दादी 60 वर्षीय प्रीतो कौर पत्नी बंता सिंह और चाचा 36 वर्षीय बग्गा सिंह बाइक से अस्पताल जा रहे थे।

बुधवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे गढ़ीनेगी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मां-बेटे समेत तीनों लोगों की मौत हो गई। उधर, कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें :  पहाड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल: तीन घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, रास्ते में व्यापारी की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.