अभिवावक संघ व स्कूल प्रबंधन समिति ने  विधायक रामसिंह कैड़ा और DEO नैनीताल को डॉ जोशी के निलंबन वापस की मांग

भीमताल। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल पनेरू व अभिवावक संघ के अध्यक्ष शोबन सिंह मटियाली एवं स्कूल प्रबंधन समिति (SMC )अध्यक्ष मीना भट्ट के नेतृत्व में निलंबित शिक्षक डॉ0 हेमन्त कुमार जोशी के बिना किसी दोष निलंबन के निरस्तकरण की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निर्देशक मुकुल सती जी से व DEO पुष्कर लाल टम्टा जी से फ़ोन में वार्ता कर GIC पतलोट के प्रधानाचार्य आसुतोष शाह को ज्ञापन सौपा और जल्द निलंबन वापस लेने की माँग की अभिवावकों ने कहा कि डॉ0 हेमंत कुमार जोशी जी एक छात्र हितेषी शिक्षक जो हमेशा छात्र -छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहते थे।

जिनके मार्गदर्शन में पतलोट के छात्र -छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ में स्कूल का नाम रोशन किया है और सदैव आर्थिक रूप से कमजोर छात्र -छात्राओं की आर्थिक मदद करते थे साथ ही पर्यावरण के प्रति विशेष लगाव रहता था वे हर मानसून के दौरान क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाते थे और दर्जनों छात्र -छात्राओं को छात्रवृति दिलवा चुके है और भी समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते थे।

ऐसे शिक्षक के विद्यालय से हटाए जाने से अभिवावकों व छात्रों में व क्षेत्रीय जनता में बेहद आक्रोश है अभिवावको ने क्षेत्रीय विधायक रामसिंह कैड़ा और शिक्षा विभाग के DEO से कहा की अगर उनका निलंबन जल्द वापस नहीं होता है और उन्हे पुनः पतलोट विद्यालय में नहीं भेजा जाता है तो अभिवावक संघ व क्षेत्रीय जनता उग्र आंदोलन करने हेतु मजबूर होंगी और समस्त जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होंगी।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल पनेरू, SMC अध्यक्ष सोबन सिँह, अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व प्रधान सुनीता परगाई, लीला देवी, संदीप परगाई ,भुवन भट्ट, महेश भट्ट, जीवन जोशी, आदि तमाम अभिभावक व क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।भीमताल :अभिवावक संघ व स्कूल प्रबंधन समिति ने निलंबित शिक्षक के निलंबन वापस की मांग

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.