ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में, दिनदहाड़े रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में बदमाशों ने डाला डाका, पुलिस को नहीं लगी भनक

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के पहरे के बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे डाला।

चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा हो गया। बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों और चार ग्राहकों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और 20 करोड़ से ज्यादा के हीरे, सोने, चांदी के जेवरात लूट लिए।

बेखौफ बदमाशों ने वहां इत्मिनान से 25 मिनट तक लूटपाट की फिर भरे बाजार दो बाइक से भाग गए। पुलिस ने जब तक नाकेबंदी की, तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से बहुत दूर निकल गए।

बदमाशों की तलाश में एसएसपी ने चार टीमें गठित की हैं। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइकें बरामद कर ली गई हैं।

राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने रिलायंस ज्वेल्स नाम से शोरूम है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक को जाने वाली व्यस्त गली है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था।

कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा ही रहे थे, मौके पर पहले से चार ग्राहक थे। करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये भी ग्राहक हैं, उन्होंने नमस्कार किया।

गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ लिख रहे थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा।

इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के हाथ प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से बांध दिए। सभी को रिसेप्शन काउंटर के पास नीचे बैठा दिया।

इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कहा।

घबराई कर्मचारियों ने अलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया। एक बदमाश बाहर खड़ा शोरूम के आसपास की हरकतों पर नजर रख रहा था।

तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाशों ने वहां लूटपाट की और सारे जेवरात बैग में भरकर भाग निकले। इसके बाद महिला कर्मियों ने गार्ड और अन्य कर्मचारियों को रसोई से बाहर निकाला और मैनेजर व पुलिस को सूचना दी। 11.20 बजे पुलिस पहुंची।

सीएम नाराज, सभी वरिष्ठ अफसर तलब

राजधानी में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अंशुमन, आईजी गढ़वाल सहित एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को अपने कार्यालय में तलब किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट के जंगल में लापता युवक सकुशल मिला, पुलिस-एसडीआरएफ-वन विभाग के संयुक्त अभियान से मिली सफलता

You missed

error: Content is protected !!