नैनीताल पंगुट को जाने वाले मार्ग सौड़ के पास टैक्सी वाहन खाई में गिरने से तीन लोग हुए घायल एक को हायर सेंटर रेफर किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल के दूरस्त सौड़ क्षेत्र में वाहन खाई में गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जनकारी के अनुसार मंगलवार को शाम के समय एक टैक्सी वाहन सवारियों को लेकर सौड़ को जा रहा था। सौड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को गिरता देख लोगों को जमा किया और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला।नैनीताल :  वाहन खाई में गिरने से तीन लोग हुए घायल, एक हायर सेंटर रेफर

वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर. रिजवान ने बताया कि सौड़ निवासी पान सिंह (60), शिवराज सिंह ( 65) को मामूली सी चोटे आई थी उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

उसमें से देवेंद्र सिंह 70 साल को गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं। इनके सर में चार टाके लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा,भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग ठुकराने से भड़का विपक्ष, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.