नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में जुआ / सट्टा के कारोबार की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बाडी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभि0 गुलफाम अंसारी पुत्र समशुद्दीन नि0 इन्द्रानगर बडी मस्जिद रेलवे पटरी के पास थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 37 वर्ष को बहद् स्लाटर हाउस पार्किग रेलवे पटरी के पास से सट्टा की खाई बाडी करते हुऐ मय सट्टा पर्ची पैन गत्ता व नकदी 1590/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्व थाना हाजा मे FIR NO- 59/25 धारा-13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जगतपुर गौलापार में शुरू कराई धान कटाई, किसानों से किया सीधा संवाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.