ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड कर्मचारी राज्य बीमा निगम(ईएसआई) से जुड़े 16 अस्पतालों-पैथोलॉजी लैबों को नोटिस जारी किए गए हैं। 300 करोड़ रुपये के भुगतान मामले में सचिव सी. रविशंकर की अध्यक्षता में गठित समिति ने संबंधित पक्षों को गुरुवार को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
ईएसआई से जुड़े अस्पतालों में पंजीकृत लाभार्थियों के इलाज के एवज में सरकार उन्हें भुगतान करती है। इस मद में वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस खर्च पर शासन को संदेह हुआ तो शासन ने जांच के निर्देश दिए।

सचिव सी.रविशंकर के नेतृत्व में गठित समिति को प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मिली। इसे लेकर संबंधित अस्पताल-पैथोलॉजी लैबों को अब नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थानों से जवाबों मिलने पर उनकी पड़ताल होगी। इसके बाद जांच समिति अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

ईएसआई के स्तर से अस्पतालों को भारी भुगतान को लेकर प्रश्न उठने पर अस्पतालों को रेफर किए जाने की व्यवस्था में बदलाव किया गया था।

इसके बाद अस्पतालों द्वारा मरीज रेफर करने में कमी भी आई थी। निजी अस्पतालों पर भी शिकंजा कसा गया था। अब जल्द ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी की भी व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

जांच समिति के अध्यक्ष सी. रविशंकर ने बताया कि अस्पतालों और पैथोलॉजी लैबों को किए गए भुगतान की जांच के दौरान कुछ गड़बड़ियां नजर आई थीं। उन्हें लेकर संबंधित अस्पतालों और लैबों को नोटिस जारी किया गया है।

उनका जवाब आने पर उनकी भी पड़ताल की जाएगी। उसी के बाद जांच रिपोर्ट फाइनल की जाएगी। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जांच जल्द पूरी करके रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाए।

यह भी पढ़ें :  योग स्वस्थ जीवन की कुंजी, चंदन हॉस्पिटल के योग दिवस कार्यक्रम में 150 लोगों ने लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!