ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है. इस साल के पीसीएस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से वेबसाइट पर प्रेस रिलीज जारी किया है. इस प्रेस रिलीज के मुताबिक, 122 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी. जल्द ही डिटेल्स नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. हालांकि तारीखों की घोषणा नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही इसे लेकर चीजे क्लियर हो जाएंगी.

एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, उत्तराखंड पीसीएस की प्री परीक्षा का आयोजन 29 जून को होगा. यानी ये कहा जा सकता है कि जल्द ही इसे लेकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जो उम्मीदवार स्टटे पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने तैयारी तेज कर लें.

UKPSC PCS: वैकेंसी डिटेल्स

रिक्तियों में डिप्टी कलेक्टर के 3 पदों को भरा जाएगा. डीएसपी के 7, वित्त अधिकारी के 10, सहायक निदेशक वित्त के 6 पद, फिनांस डिपार्टमेंट में उप निबंधक कैटगरी-2 के 12, सहायक आयुक्त राज्य कर के 13, राज्य कर अधिकारी के 17, सहायक नगर आयुक्त के सात, कार्य अधिकारी जिला पंचायत के दो, उप शिक्षा अधिकारी के 14,

जिला समाज कल्याण अधिकारी के लिए 1 पोस्ट, अधीक्षक समाज कल्याण के लिए 3 पोस्ट, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के लिए 4 पोस्ट, सहायक गन्ना आयुक्त के 1 पोस्ट, जिला परिवीक्षा अधिकारी के 1 पद, सूचना अधिकारी के लिए 3 पोस्ट, संपादक के लिए 1 पोस्ट, फीचर लेखक के 1 पद, सहायक निदेशक कृषि के लिए 8 पोस्ट, सहायक निदेशक सांख्यिकी के लिए 1 पोस्ट , खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी के लिए दो पोस्ट, प्रादेशीय मौन विशेषज्ञ के दो पोस्ट, सांख्यिकी अधिकारी-2 के एक, सहायक निदेशक रेशम के दो पदों पर भर्तियां होंगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौके पर कराया समाधान

You missed

error: Content is protected !!