ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के परिवहन विभाग में लंबे समय से अटके तबादलों पर आखिरकार मुहर लग गई है। विभाग ने कई अहम पदों पर अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जिससे प्रदेश में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी को अब देहरादून में आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देहरादून में अब तक आरटीओ पद पर तैनात रहे सुनील शर्मा को हल्द्वानी आरटीओ प्रशासन के पद पर हल्द्वानी भेजा गया है।

इसके अलावा, देहरादून में प्रवर्तन का कार्य देख रहे अरविंद पांडे को परिवहन मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

उनके स्थान पर मुख्यालय से अनीता चमोला को राजधानी देहरादून में प्रवर्तन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

परिवहन विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

आने वाले दिनों में इसका असर विभागीय कार्यप्रणाली पर साफ़ तौर पर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You missed

error: Content is protected !!