ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। महज 22 वर्ष की आयु में, योगिता फुलेरा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट लगन का परिचय देते हुए आईबीपीएस पीओ की कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर लिया है।

केनरा बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के प्रतिष्ठित पद पर उनका चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है।

पिथौरागढ़ के एक छोटे से गाँव मोस्टामानू की यह बेटी, वर्तमान में खटीमा चकरपुर क्षेत्र के कुटरी/नदन्ना में रहती है।

योगिता ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो बिना किसी कोचिंग के भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।

उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने उन युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।

सिर्फ आईबीपीएस पीओ ही नहीं, योगिता ने बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क के पद पर भी सफलता हासिल की है। यह उनकी प्रतिभा और समर्पण का जीवंत प्रमाण है।

उनके पिता, हरीश चंद्र फुलेरा, और परिवार के सभी सदस्य अपनी बेटी की इस शानदार सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

You missed

error: Content is protected !!