ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

विधायक बंशीधर भगत नैनीताल क्लब में पत्रकारों के साथ रूबरू हुए 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कालाढूंगी विधान सभा के विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व संभालने के बाद अब देश को नई दिशा मिली है।

जिससे विपक्षी पार्टियां भी तिलमिलाई हुई हैं। कहा कि पीएम मोदी को हटाने के लिए अब सांप नेवले एक होकर गठबंधन बना रहे हैं जो कि अधिक चलने वाला नहीं है ।

भगत ने यह बात मंगलवार को नैनीताल में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। नैनीताल सीट पर लोक सभा चुनाव लडऩे की बात पर भगत ने कहा कि उनकी नैनीताल सीट से लोकसभा चुनाव लडऩे की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

मगर भाजपा में शीर्ष नेतृत्व तथा पार्टी निर्णय ही सर्वश्रेष्ठ होता है यदि पार्टी  का उन पर भरोसा जाता है तो वहां पीछे नहीं हटेंगे।

इससे पूर्व नैनीताल के नैनीताल क्लब पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले वाले छात्र संघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट के साथ ही भावेश सिंह को शुभकामनाएं दी।

कार्यकर्ताओंं संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 के पार सरकार के इस नारे को सच कर दिखाना है। सरकार की विकास योजनाओं समेत अन्य कार्यों को जनता तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाए।

उन्होंन कहा बीते दिनों दिवंगत हुए पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी के घर जाकर उनके स्वजनों को सांत्वना दी।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट समेत किशनपांडे, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूरन सिंह मेहरा, अरविंद पडियार, तारा राणा, विक्रम रावत, हरीश राणा, विकास जोशी, सभासद मनोज साह जगाती तथा कैलाश रौतेला व मोहन नेगी अभिषेक मेहरा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!