नैनीताल संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने 15 टास्क फोर्स गठित की
होटल स्वामियों को अव्यवस्था पाय जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नगर मे होटल व होम स्टे का अवैध संचालन की रोकथाम के लिए प्रशासन ने 15 टास्क फोर्स गठित की गई है।
टीम ने आज से 5 वार्डो में निरीक्षण शुरू कर दिया है। कुछ होटल स्वामियों को अव्यवस्था पाय जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है। 
नैनीताल में सुगम पर्यटन को लेकर राज्य अतिथि गृह में जिलाधिकारी द्वारा होटल अस्सोसीएसन, व्यापार मंडल, टैक्सी अस्सोसीएसन समेत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।
बैठक में नगर में अवैध होटल, होम स्टे संचालन समेत ओवर रेटिंग की शिकायत सामने आई थी।
जिसके बाद जिलाधिकारी वंधना सिंह ने 15 वार्डो के लिए 15 टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए थे।
आज टास्क फोर्स ने 5 वार्डो में निरीक्षण शुरू किया और होटल व् होम स्टे में रेट लिस्ट, पर्यटन विभाग द्वारा जारी लाइसेन्स, फायर एनओसी, फ़ूड लाइसेन्स, कार्मिकों का पुलिस सत्यापन, बिजली एवं पानी के व्यावसायिक कनेक्शन, प्रतिष्ठान में वाहन पार्किंग की उपलब्धता को लेकर जांच की गई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आज 5 वार्डो में टास्क फोर्स ने निरीक्षण किया है और कई होटल होम स्टे में कमियां पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने के साथ सभी अव्यवस्था को दूर करने के निर्देश दिए है।





