ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

मेष

पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके हुये मामलों को सुलझा लेंगे।

समाज में प्रभाव बढ़ेगा। धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ
पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बनकर उभरेंगे।समय का सदुपयोग करेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे काम से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

मिथुन
सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। लोग आपकी आदतों पर सवाल उठा सकते हैं। विदेश यात्रा में समस्या हो सकती है।

कर्क
कुछ भी नया शुरू न करें। काम रूकावट का सामना करना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी में करें। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। निर्धारित डाइट का कड़ाई से पालन करें।

सिंह
पहले की गई मेहनत से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन हो सकते हैं।आर्थिक परेशानियों को लेकर कुछ परेशान होना पड़ेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लोग काफी सहयोग करेंगे। कारोबार में नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी।

कन्या
नौकरी के नये अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों के सहयोग से काम शीघ्र पूरे हो जायेंगे। व्यापार के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा।दोस्तों का मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूँदकर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर संवेदनशील पोस्ट को लाइक, शेयर करने से बचें।

वृश्चिक
निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ समाचार मिल सकता है।काम का अतिरिक्त बोझ न लादें। विषय में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर काम करवाने का प्रयास करेंगे।

धनु
प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे।फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किसी बड़ी डील से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर
छोटे कारोबारी लोगों को कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है।

कुंभ
प्रेम प्रसंगों को पर्याप्त समय देंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यशैली को लेकर आत्ममन्थन करेंगे। सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर असमंजस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन
सम्भव है की विचार अधिक सार्थक हो लेकिन सही बात कहने पर भी निशाने पर लिये जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपमान हो सकता है। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन न करें। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश करने से बचें।

यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल के ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से रखीं क्षेत्र की समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!