ड्यूटी में लापरवाही/ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, नैनीताल एसएसपी का बड़ा कदम

राजपुरा चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

नैनीताल।  पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा  2 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही अमल में लाई गई है।

यह कार्यवाही विभागीय सख्ती और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में की गई है।

1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी राजपुरा

    ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को न देने, घटनास्थल से साक्ष्य न जुटाने तथा थाने की अन्य टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई न करने जैसी गंभीर लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

2. कांस्टेबल 113 स0पु0 सुनील कुमार (पुलिस लाइन)  

     पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने, तथा पूर्व में भी कई बार सीओ लाइन एवम आर0आई0 द्वारा समझाए जाने वचेतावनी दिए जाने के बावजूदपर भी अनुशासनहीनता एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

साथ ही मामले में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की भी विभागीय जांच खोली गई है।

SSP का स्पष्ट संदेश-

“जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यपालन सर्वोपरि है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उत्तरदायित्वहीन व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग की गरिमा, आम जनता का विश्वास और पुलिस की साख बनाए रखने हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शानदार अभिनय से सोशल मीडिया पर छाईं मीना बासकंडी, सुपर्णखा के किरदार ने दर्शकों का जीता दिल, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.