ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी  पहुंची नैनीताल क्लब, पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी नैनीताल क्लब में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान ऋतू खंडूरी ने कहा कि वह इन दिनों कुमाऊं दौरे में हैउन्होंने रामनगर से सफर शुरू किया जिसके बाद वह रानीखेत पहुंची जिसके बाद कैंची धाम होते हुए आज नैनीताल पहुंची हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान वह गर्जिया मंदिर, हैड़ाखान, कैंचीधाम और नैनीताल के विभिन्न मंदिरों में गई और सभी जगह अच्छा बदलाव देखने को मिला और काफी पर्यटक आते दिखे ।
चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा में पर्यटक तो आएंगे ही साथ ही प्रशासन व पुलिस प्रशासन धरातल पर कार्य कर रही है।

कहा कि उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा काफी आनंदमय और सुखद होगी। सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं और प्रशासन भी अच्छा कार्य कर रही है।

उन्होंने नैनीताल के पर्यटन को लेकर कहा कि नगर में पर्यटन बढ़ रहा है। पहले जहां पीक सीजन हुआ करता था।

वहीं अब शहर में बारह महीने सीजन रहता है। कहा कि शहर के सौंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे शहर का विकास हो रहा हैं।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को गॉर्ड ऑफ़ ओनर दिया गया तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प गुच्छ के स्वागत किया गया।
इस दौरान तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर शान्ति मेहरा, मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, हरीश तारा, तारा राणा, मोहित साह, जीवंती भट्ट, प्रो. ललित तिवारी, ईशा साह, अरुण कुमार, संतोष साह, ज्योति, रमा भट्ट समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें :  एनसीडी, HMIS और निश्चय पोर्टल पर समयबद्ध डेटा अपडेट के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएमओ डॉ. रश्मि पंत

You missed

error: Content is protected !!