मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक इको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, 2 की मौत, 6 घायल 

उधम सिंह नगर।  जनपद में एक दुःखद सड़क हादसा सामने आया है। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक इको वैन खटीमा के पहेनिया-कुटरी बाईपास पर अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब वाहन चालक ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया।

हादसे के समय इको वैन (नं. यूपी 87 एक्स 0086) में सवार नौ लोग यूपी के कासगंज और बुलंदशहर जिलों से थे, जो मां पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलने पर कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

कार चालक सूरज सिंह, निवासी ग्राम भैसड़ा, कासगंज को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है।

दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.