ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस की टीम ने एक शराब तस्कर को 101 पाउच अवैध शराब के किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थानाप्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 28/04/25 को दौराने गस्त मोबाइल कांस्टेबल तरुण मेहता व हमराही कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला व कांस्टेबल दयाल नाथ के शमशान घाट के सामने पूर्व दिशा लालकुआं से अभियुक्त लखविंदर सिंह उर्फ रानू पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को 101 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: थप्पड़ के वर्षों पुराने विवाद में युवक पर चाकू और पाटल से जानलेवा हमला, तीन सगे भाइयों पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!