ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

मेष

वैवाहिक जीवन से असन्तुष्ट हो सकते हैं। धन उधार देने से नुकसान हो सकता है।इस समय किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। सबके प्रति अच्छा व्यवहार रखें, करीबी लोग शत्रुता रख सकते हैं।

वृषभ
योजना पूरी तरह से सफल होगी। धन लाभ होगा।प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कारोबारियों के लिये दिन बहुत लाभकारी रहेगा।

मिथुन
कुछ स्वजनों की बातें निराश कर सकती हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। मित्रों से मिलकर आपका मन शान्त होगा।

कर्क
प्रेम सम्बन्धों में सफलता मिलेगी। सफलता प्राप्त करेंगे जिसके कारण लोगों की दृष्टि में काफी सम्मानित रहेंगे। यदि आप व्यापारी हैं, अपने उत्पादों की उत्तम ब्रान्डिंग कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच सम्पर्क मजबूत होगा।

सिंह
फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन शुभ नहीं है।गुप्त बातें शेयर न करें। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें। परिजनों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि लोग आपकी अनदेखी कर रहे हैं।

कन्या
उच्चाधिकारी वेतन बढ़ा सकते हैं। धार्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ने वाला है। विदेश में कारोबार के इच्छुक हैं, उसके योग बन रहे हैं। समय अनुकूल रहेगा। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

तुला
आपके द्वारा कही हुयी बात सही सिद्ध होगी। नये काम की शुरुआत होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। दिनचर्या अच्छी रहेगी। आमदनी के नये स्रोत बना सकते हैं।

वृश्चिक
वैवाहिक सम्बन्धों में सम्वादहीनता हो सकती है। अति आत्मविश्वास से बचें । घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों के साथ विरोध उत्पन्न हो सकता है। यात्रा सावधानी से करें।

धनु
व्यवसाय में आय सामान्य रहेगी, खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। दिन सेहत के दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। मन में अनावश्यक विचार एकाग्र नहीं होने देंगे। शत्रुओं को लेकर सावधान रहना चाहिये।

मकर
मनोरंजन और मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। सरकारी कार्यों में बाधा देखने को मिल सकती है, समझदारी से परिस्थितियों को पक्ष में कर लेंगे। विनम्रता से लोग काफी प्रभावित रहेंगे।

कुंभ
लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यप्रणाली में सुधार हेतु प्रयत्न करेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है। सन्तान की प्रगति सेप्रभावित होंगे

मीन
कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।अच्छा लाभ हो सकता है।किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो दिन बहुत अच्छा है। सन्तान की उन्नति से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। रोमान्टिक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!