ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं में कोतवाली चौराहे पर भिड़े दुकानदार और युवक, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

लालकुआं। रविवार शाम को कोतवाली के समीप स्थित मुख्य बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया जब बाइक खड़ी करने के विवाद में एक युवक और दुकानदार आपस में भिड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर रहा था, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति की। देखते ही देखते दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई।

मौके पर आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया, लेकिन दोनों बार-बार एक-दूसरे पर टूट पड़ते रहे। यह नजारा देखने के लिए कोतवाली चौराहे और आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें :  'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी कालाढूंगी विधानसभा, भाजपा नेता मनोज पाठक ने की व्यापक बैठक

You missed

error: Content is protected !!