ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

पुलिस को चुस्त दुरुस्त और मुस्तैद रखने हेतु पुलिस लाईन नैनीताल में हुआ परेड का आयोजन

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने परेड का निरीक्षण कर दिए आवयश्क निर्देश

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आज पुलिस लाईन नैनीताल में परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और फिटनेस का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।

शारीरिक दक्षता का आकलन

एसएसपी द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं जवानों की ड्रिल, शस्त्र अभ्यास व अनुशासन की समीक्षा की गई तथा कर्मियों को प्रेरित किया गया कि वे अपनी फिटनेस को प्राथमिकता दें और “स्वस्थ शरीर, सक्षम पुलिस” के सिद्धांत को अपनाएं।

एसएसपी श्री मीणा ने जवानों को स्वास्थ्य, अनुशासन और सेवा के मूलमंत्र पर चलते हुए ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “एक फिट पुलिसकर्मी ही जनता की सेवा में पूरी तरह सक्षम हो सकता है।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि वर्तमान समय में संवेदनशीलता के कर्तव्य पालन हेतु पुलिस बल का फिट रहना जरूरी है, पुलिस कर्मियों को व्यायाम के साथ साथ खान पान तथा अपनी जीवन शैली का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली  प्रमोद कुमार साह, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ सिटी हल्द्वानी  नितिन लोहनी, सीएफओ नैनीताल श्री नरेंद्र सिंह कुंवर, तथा प्रतिसार निरीक्षक  हरिकेश समेत समस्त थाना प्रभारी व अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!