ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नेशनल हाई-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, मंगलवार को दो डंपर आपस में टकराए। हादसा इतना भयानक था कि डंपरों की टक्कर से एक डंपर की डीजल टंकी फट गई और देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए

गदरपुर (उधमसिंहनगर): जनपद के गदरपुर  में नेशनल हाई-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया। मंगलवार को दो डंपर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि डंपरों की टक्कर से एक डंपर की डीजल टंकी फट गई और देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और यातायात सुचारू किया।

दोनों डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि चालक समय रहते जान बचाने में सफल रहे। घटना के चलते हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्राम भोजीपुरा, बरेली निवासी इमरान का डंपर खनन सामग्री लादकर बाजपुर से बरेली की ओर जा रहा था। जैसे ही उसका डंपर ग्राम मसीद स्थित माइनिंग चौकी के पास पहुंचा, वह कागजी जांच के लिए वहां रुका।

इसी दौरान गदरपुर के सरोवर नगर निवासी मुराद का मिट्टी से लदा डंपर तेज गति में आया और खड़े डंपर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुराद के डंपर की डीजल टंकी फट गई और आग लग गई। आग की चपेट में आते ही दोनों डंपर धू-धू कर जलने लगे।

इस दौरान चालक मुराद ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई जबकि हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

इस हादसे की वजह से हाई-वे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में दोनों डंपरों को कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें :  “केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को नई रफ्तार, सांसद अजय भट्ट ने गिनाईं विकास योजनाएं”

You missed

error: Content is protected !!