हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक योगाचार्य हेमंत जोशी और राष्ट्रीय योग चैंपियन सौम्या जोशी ने इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ओर्गनाईजेशन आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आर्मी कैंट हल्द्वानी में सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए योग दिवस 2025 के अवसर पर एक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया।

इस सत्र का उद्देश्य सेना के कर्मियों और उनके परिवारों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना था। योगाचार्य हेमंत जोशी और सौम्या जोशी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया, जो तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं।

योगाभ्यास सत्र के मुख्य रूप से विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया जो शारीरिक स्वास्थ्य और लचीलापन बढ़ाने में मदद करते हैं। प्राणायाम द्वारा श्वास नियंत्रण सिखाया जो मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।

ध्यान तकनीकों से मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति का अभ्यास किया । आयोजन का उद्देश्य सेना के कर्मियों और उनके परिवारों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: कार्तिक उपाध्याय
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.