ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गरमपानी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

गरमपानी। गरमपानी में आज आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में समस्त शहर वासियों और बच्चों ने प्रतिभाग किया।

सुबह 11 बजे से सभी लोग गरमपानी बाजार में एकत्रित होना शुरू हुए और 11:30 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर यात्रा में प्रतिभाग किया।

करीब 400 से अधिक लोग यात्रा में शामिल हुए और लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही भारतीय जवानों के शौर्य के नारे भी लगाए और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व्यक्त की गई।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य, वर्तमान राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा,भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, रमेश सुयाल व स्कूली बच्चे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में विकास कार्यों को लेकर बैठक, 2.74 करोड़ के सड़क मरम्मत प्रस्ताव को जल्द शासन भेजने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!