ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नगर की लंबित पड़ी गौशाला की माँग शीघ्र पूरी हो, ताकि क्षेत्रीय पहाड़ के गौ-बछड़े को अनुकूल वातावरण में ही संरक्षण मिल सके

भीमताल। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक को ज्ञापन सौंप नगर पालिका, राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल माँग पर कार्य कराने का निवेदन किया। भीमताल चली आ रही क्षेत्रवासियों की प्रमुख माँग पर अब तक नगर में घूम रहे गाय,बछड़े ,बैल के संरक्षण हेतु नगर अंतर्गत नगर से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों में गौशाला निर्माण की मांग कर रहे हैं।

बीते वर्षों में प्रायः देखा गया कि शहर अंतर्गत इनकी संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, आज इधर-उधर सड़कों-गलियों, घरों,खेत-खलिहानों पूरे नगर में खुले आसमान के नीचे ये घूम रहे हैं।

इनकी वजह से नगर के सीमांत किसान परिवार एवं व्यापारी वर्ग काफी परेशान रहता है, पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था भी गाय, बैल आदि से शहर में प्रभावित रहती है।

शहर वासियों की मांग पर वर्ष 2016-17 में नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने नगर प्रशासन, पशु पालन विभाग एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखकर नगर के आस-पास गौशाला निर्माण कर इनके संरक्षण की बात कही थी।

उसके बाद पूर्व के मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार जी द्वारा जिला पशु पालन अधिकारी,राजस्व विभाग एवं नगर के अधिकारियों के साथ नगर में जमीन का निरीक्षण किया गया एवं गौशाला निर्माण की बात कही गई थी।

उसके बाद गत वर्ष उप जिलाधिकारी नैनीताल से माँग कर तहसीलदार, नगर अधिकारी को लम्बित पड़ी गौशाला निर्माण हेतु पत्र भी जारी कराया गया था तब से मामला ज्यों का त्यों लंबित पड़ा हुआ है, सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने आज पुनः एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक को ज्ञापन सौप संबंधित विभागों से शीघ्र गौशाला निर्माण कराने कि माँग की है।

जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार एवं नगर पालिका को जमीन चयन कागजी कार्यवाही पूर्ण कर गौशाला निर्माण कराने के निर्देश दिए गए, आशा है।

नगर पालिका, राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए गौशाला निर्माण कर सकारात्मक पहल शीघ्र करेगा, इससे खुले में घूम रहे लावारिस पशुओं को अनुकूल वातावरण में ही संरक्षण मिल सकेगा ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!