ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

आगामी ईद के सकुशल आयोजन के लिए कमिटी के साथ की वार्ता

धार्मिक आयोजन के दौरान सम्प्रदायिक सौहार्द और शांति कायम रखने के लिए की अपील

हल्द्वानी। प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत हल्द्वानी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पीस कमिटी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

▪️सर्वप्रथम सभी उपस्थित कमिटी सदस्यों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

▪️सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।

▪️धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

▪️धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए बाहर सड़क में नहीं।

▪️कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

▪️सभी धार्मिक अनुयायियों और कमिटी सदस्यों से अपील की वे सभी धर्म का आदर करते हुए सम्मान से त्योहार मनाए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।

▪️सभी से प्रशसान द्वारा निर्धारित कुर्बानी स्थलों में ही कुर्बानी करने की अपील की गई। कुर्बानी खुले में नही की जाय।

▪️सभी से इस दौरान वेस्ट डिस्पोजल करने और साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया।

▪️धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा।

▪️सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।

▪️धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सेवा–बिजली, पानी आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को पर्याप्त आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी, राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  नीरज भाकुनी प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा , जल संस्थान विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारी समेत व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के धार्मिक अनुयाई समेत अभिसूचना इकाई तथा थाना पुलिस बल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  धनियांकोट में ग्रामीणों ने उठाई पानी और जंगली जानवरों की समस्या, हेमचंद्र आर्या ने वन विभाग को पत्र भेजने का दिया आश्वासन

You missed

error: Content is protected !!