ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तल्लाकोट, मल्लाकोट और बादरकोट में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, देवी मंदिर के भंडारे में भी हुए शामिल

नैनीताल। जनसंपर्क अभियान के तहत हेमचंद्र आर्या ने धनियांकोट क्षेत्र के तल्लाकोट, मल्लाकोट और बादरकोट गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल संकट और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को प्रमुख समस्या बताते हुए समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जंगली सूअर, लंगूर और बंदर आए दिन खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शाम ढलते ही जंगली जानवर गांवों और घरों के आंगन तक पहुंच जाते हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। स्थिति ऐसी है कि रात के समय ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं और बच्चों को भी अकेले बाहर नहीं भेजते। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई कर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई।

हेमचंद्र आर्या ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही वन विभाग को पत्र भेजकर जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए भी संबंधित विभाग के समक्ष मामला उठाया जाएगा।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान हेमचंद्र आर्या धनियांकोट स्थित देवी मंदिर में आयोजित भंडारे में भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान इन्द्रा जलाल, ग्राम प्रधान गंगा जलाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पूरन जलाल, पुष्कर सिंह, मदन सिंह, मनोहर सिंह, राम सिंह, राहुल जलाल, विनोद ढोडियाल, तिलोक सिंह, गोधन सिंह, नवीन सिंह, रितेश कुमार, मोहन सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : हली पुल निर्माण के लिए डीएम ने दिए ₹40 लाख के आश्वासन, नैनीताल विधानसभा की समस्याओं पर शिष्टमंडल ने की चर्चा

You missed

error: Content is protected !!