ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एफएसओ हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के जवानों एवं महिला कर्मियों को हल्द्वानी अग्निशमन केंद्र में फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, तथा विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने की तकनीकों से अवगत कराना था।

प्रशिक्षण में अग्निशमन उपकरणों का संचालन, हौज फैलाने व लपेटने की विधि, और वनाग्नि से बचाव के उपायों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण में पूर्ण उत्साह एवं लगन के साथ भाग लिया।

दिनांक 02 जून 2025 को 12 और 03 जून 2025 को 22 जवानों ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
इससे प्रांतीय रक्षा दल की अग्नि सुरक्षा में तत्परता और दक्षता बढ़ेगी, जो जन सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का भव्य अनावरण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी रहे मुख्य अतिथि

You missed

error: Content is protected !!