ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल, नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा के उपरांत प्रथम सत्र में संस्थान परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण किया गया।

डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों के दिशा निर्देशन में परिसर की स्वच्छता एवं पूर्व में रोपित पेड़ों की निराई गुड़ाई की। वृक्षारोपण के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।

द्वितीय सत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डायट , सुरेश चंद्र आर्य‌‌‌ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहने एवं व्यक्तिगत व सामाजिक रूप से पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़कर पर्यावरण संचेतना विकसित करने का आह्वान किया।

इसके अंतर्गत निबंध, पोस्टर, भाषण , कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर ललित प्रसाद तिवारी, डॉ० विमल किशोर, डॉ शैलेन्द्र सिंह धपोला, डॉ सुमित पाण्डे, डॉ पूरन सिंह बुंगला, डॉ ज्योतिर्मय मिश्र, राजेश कुमार पाण्डेय, डॉ हेम चन्द्र तिवारी, मनोज कुमार चौधरी सहित डी.एल.एड. प्रशिक्षु एवं कार्यालय स्टाफ से सुभाष चन्द्र जोशी, नीरज सिंह नेगी, प्रयाग सिंह फर्स्वाण, दीपक सिंह बोहरा, दिलीप सिंह, मीना देवी, पिंकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ₹20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार, साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

You missed

error: Content is protected !!