ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़/धारचूला। धारचूला नगर में शनिवार रात एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। 23 वर्षीय कमलेश दानू को नगर पालिका कार्यालय मार्ग पर खून से लथपथ हालत में घायल पाया गया।

घायल अवस्था में उसे पहले उपजिला चिकित्सालय और फिर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल है। मृतक कमलेश दानू धारचूला के ग्वालगांव फूलबस्ती का निवासी था। शनिवार रात लगभग 10 बजे वह पालिका मार्ग पर दर्द से कराहते हुए खून से लथपथ मिला।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। 108 एंबुलेंस के जरिए उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बलुवाकोट के पास उसकी मौत हो गई।

कमलेश के पिता गोवर्धन सिंह दानू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे महिमन नेगी नामक युवक ने उनके बेटे को फोन कर बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात हादसे की जानकारी मिली।

तहरीर में उन्होंने चंदू खैर, सचिन नबियाल और उनके अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं और देर शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।मृतक का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए धारचूला ले जाया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पेट्रोल पंप पर हंगामा: बोतल में पेट्रोल न देने पर कर्मचारियों से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

You missed

error: Content is protected !!