ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन बुधवार है जो भगवान श्रीगणेशजी की पूजा के लिए समर्पित होता है इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों औ 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है।

जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। आज बुधवार के दिन आप कुछ नया करने का प्लान कर रहे है तो आज का दैनिक राशिफल पढ़ सकते है…

मेष-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, पूर्व में की गई मेहनत रंग लायेगी, मन में हर्ष और उत्साह रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ रहेगी, व्यर्थ की चिन्ता हो सकती है।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनेंगे।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला होगा। राशिफल के अनुसार, सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, अपनों साथ उत्साह वृद्धि करायेगा, नया कार्य सामने आयेगा, अनावश्यक विवाद को टालें।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आप अपनी गलती मानकर समस्या सुलझा लेंगे, सामाजिक कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, प्रयासों में सफलता मिलेगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, पारिवारिक कलह मन अशांत कर सकता है, सोच समझकर नया कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, विकल्प लाभकारी होगा, शुभ कार्यो में खर्च होगा, नई दिशा में किया गया कार्य सफल होगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए मिला- जुला परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नए समझौते लाभकारी रहेंगे, जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें, विरोधियों का पराभव होगा, यात्रा सुखद एवं महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ होगा, टकराव से बचने का प्रयास करें, मान सम्मान प्राप्त होगा।

धनु-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों को मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, काम बनाने परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, मनोरंजन पूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी।

मकर-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, प्रभावशाली लोगों से संबंध बढे़गे, किसी के सहयोग से निजी कार्य बनेंगे, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें,लोग मजाक उड़ायेंगे, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, खर्च की अधिकता रहेगी।

मीन-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। काम समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से गलतफहमी होगी, लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिला में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; हुड़दंगियों को SSP की सख्त चेतावनी - 'शांति बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
error: Content is protected !!