ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने के आरोप में जेल गई लुटेरी दुल्हन हिना रावत के सहयोगियों को पुलिस कर रही है चिन्ह्ति।

हिना का करीबी दोस्त और एक अधिवक्ता आए पुलिस के रडार में।

उधमसिंहनगर। रूद्रपुर में ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने के आरोप में जेल गई लुटेरी दुल्हन हिना रावत के सहयोगियों को पुलिस चिन्ह्ति कर रही है। पुलिस के रडार में हिना का करीबी दोस्त और एक अधिवक्ता आए हैं।

दोनों की भूमिका की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास हिना से पीड़ित कुछ लोगों की शिकायतें पहुंची है।

शनिवार को रुद्रपुर निवासी दीपक कक्कड़ ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि एक युवती से व्हाट्सएप पर बात हुई थी। खुद को हाईकोर्ट की अधिवक्ता अंकिता शर्मा बताया। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं तो पांच लाख रुपये हड़प लिए।

27 मई को उसने गदरपुर में विवाह का नाटक किया और घर पर आकर रहने लगी थी। इसके बाद वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये मांगने लगी थी।

दीपक के पुलिस को सूचना देने के बाद पता लगा कि अंकिता बनकर फिरौती मांगने वाली न ही अधिवक्ता है और न ही उसका असल नाम यह है।

आरोपी का नाम हिना रावत और वह काशीपुर की रहने वाली है। उसके पास अंकिता और निकिता नाम से दो आधारकार्ड भी हैं। वह पहले से शादीशुदा है और अपने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर लोगों पर दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल करती है।

पुलिस ने केस दर्ज कर हिना को शुक्रवार की देर रात रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से वादी से हड़पे 50 हजार रुपये और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ था। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कई लोगों ने तो बदनामी से बचने के लिए हिना को रुपये देकर पल्ला छुड़ा लिया था। पुलिस को कुछ लोगों ने मौखिक शिकायत की थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.