पुलिस ने विभिन्न अभियोगों वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर के कुशल नेतृत्व में जनपद की थाना तल्लीताल पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में फौजदारी धारा- 60 EX.ACT व धारा 269,270,आईपीसी, व फौजदारी वाद संख्या- 131/22 धारा 3/4, व 51(B) महामारी अधिनियम व धारा 188 आईपीसी में वांछित अभियुक्त वीरेंद्र पाण्डे, पुत्र- स्वर्गीय दामोदर पाण्डे निवासी R.Z.G.23 पालम विजय एनक्लेव साउथ वेस्ट दिल्ली दक्षिण पश्चिम जो विगत लंबे समय से फरार चल रहा था।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसके गृह निवास दिल्ली में भी दबिश दी गई थी वर्तमान में वांछित की लोकेशन जनपद के काठगोदाम क्षेत्र में मिलने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।





