ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

चाफी के मुसाताल में नहाने गए दो एयरफोर्स जवानों की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दोनों के शव बाहर निकाले

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाने गए दो एयरफोर्स कर्मियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान कर दोनों के शव बाहर निकाले।

सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने गए थे।

तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए।

उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव बाहर निकाले गए। सीओ ने बताया कि चारों पठानकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। आठ दोस्तों में चार युवतियां भी शामिल थी

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: खकरा नदी में मगरमच्छ ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार

You missed

error: Content is protected !!