ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति प्रॉ. दीवान एस रावत ने गणित विभाग ,योग विभाग ,वर्कशॉप के कार्यों का निरीक्षण किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज कुलपति प्रॉफ दिवान एस रावत ने गणित विभाग ,योग विभाग ,वर्कशॉप के कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों को शीघ्र संपन्न करने के निर्देश दिए। प्रॉफ रावत ने इतिहास विभाग के हिमालयन म्यूज़ियम में हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया ।

साथ ही ए एन सिंह हॉल के ऊपर मीटिंग हॉल बनाने की संभावनाओं को भी देखा । कुलपति ने बॉटनी में क्लास रूम तथा फॉरेस्ट्री के कार्यों सहित एन सी सी के शूटिंग रेंज तथा पार्किंग हेतु भी निरीक्षण किया ।

इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चंद्रा ,आनंद रावत ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ पी एस अधिकारी, डॉ दीपक मेलकानी आदि शामिल रहे ।

डी एस बी परिसर में आज संस्कृत विभाग की डॉ नीता आर्य की माता जी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की राधा बिष्ट की सास के निधन पर शोक सभा हुई तथा दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया।

यह भी पढ़ें :  पर्यावरण के सच्चे प्रहरी ‘नेचर मैन’ भूपेंद्र सिंह मेहरा को अब समाज के सहयोग की जरूरत

You missed

error: Content is protected !!