ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय ‘विज्ञान संचेतना’ कार्यशाला का समापन, बच्चों को कराए गए वैज्ञानिक प्रयोगभीमताल क्षेत्र पंचायत की बैठक शिक्षा, सड़क, पेयजल के मुददों पर गंभीरता से कार्य करे अधिकारी–ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट जनता घबराए नहीं — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दिया भरोसा; ईंधन आपूर्ति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही, कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारीभीमताल : पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का लगाया आरोप भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम संपन्न, बच्चों ने किए विज्ञान के प्रयोग
खबर शेयर करे -

डबल मर्डर कांड का आरोपी निखिल हल्द्वानी से गिरफ्तार, प्यार,अवैध संबंध व अबॉर्शन बना कारण

हल्द्वानी। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में 8 जुलाई को एक महिला और उसकी सहेली की 6 महीने के बेटी की चाकू से गला रेत निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी निखिल को दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।

निखिल की गिरफ्तारी की पुष्टि हल्द्वानी पुलिस ने किया है दिल्ली की पुलिस की टीम हल्द्वानी पहुंची थी जहां आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है.

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही नैनीताल की युवती का गर्भपात कराना और चारित्र पर शक दोहरे हत्याकांड की वजह बना। मजनू का टीला इलाके में मंगलवार दोपहर सोनम उर्फ सोनल आर्य (22) और छह महीने की सासूम यशिका की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा कर दिया।

वारदात के 24 घंटे क्रि भीतर पुलिस ने सोनम के लिव इन पार्टनर निखिल को उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सोनम उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इस बीच सोनम गर्भवती हो गई। युवक ने गर्भपात कराने से मना किया और शादी की बात की, लेकिन सोनम तैयार नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार मजनू का टीला दिल्ली इलाके में लिव इन पार्टनर सोनम व उसकी सहेली की छह महीने की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी निखिल को उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने नेपाल भागने की कोशिश करते हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है।

निखिल को शक था कि सोनम का सहेली लक्ष्मी के पति दुर्गेश के साथ अवैध संबंध है। दुर्गेश के कहने पर ही सोनम ने कुछ महीने पहले गर्भपात कराया था। इसी शक में झगड़ा होने पर वह सहेली के घर जाकर रहने लगी थी। गर्भपात कराने के शक में बदला लेने के लिए निखिल ने सोनम संग दुर्गेश की बेटी की हत्या कर दी थी।

डीसीपी उत्तरी जिला राजा बांठिया के मुताबिक आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। इसके लिए वह पैसे इक‌ट्ठा कर रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया 8 जुलाई को सिविल लाइंस थाना पुलिस को मजनू का टीला में दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर सोनम नाम की महिला और छह महीने की बच्ची याशिका घर में मृत पाई गईं।

पूछताछ से पता चला कि घटना के दिन लक्ष्मी अपने पति दुर्गेश के साथ बड़ी बेटी को लाने स्कूल गई थी। तभी निखिल ने उसके घर पहुंचकर दोनों की हत्या कर दी।

स्पेशल स्टाफ की टीम ने निखिल के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ से सुराग मिलने पर निखिल की तलाश में पुलिस टीम को हल्द्वानी, उत्तराखंड भेज दिया गया।

जांच से पता चला कि निखिल कई मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। उक्त नंबरों की जांच से पता चला कि वह उत्तराखंड के कई लोगों के संपर्क में था।

निखिल की बहन के ब्वाय फ्रेंड राहुल से पूछताछ में पता चला कि वह टनकपुर के पास बनबसा बार्डर के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद उसे हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ महाविद्यालय में नॉर्वे की टीम पहुंची, यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम से व्यावसायिक शिक्षा के नए अवसरों पर चर्चा

You missed

error: Content is protected !!