ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी

मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेशभर में “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान का शुभारंभ 

 समाज में ढोंग, अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करना

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए ढोंगी बाबाओं की पहचान कर विधिक कार्यवाही करें।

● “ऑपरेशन कालनेमि” के अंतर्गत जनपद में सघन चैकिंग/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
● पुलिस टीमों द्वारा चप्पा-चप्पा सर्च अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
● धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों को भ्रमित कर आर्थिक या मानसिक रूप से शोषण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसरों, डेरे, आश्रमों, और अन्य धार्मिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है।

जनपद पुलिस जनसामान्य से भी अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार के ढोंग, ठगी या धर्म के नाम पर शोषण का शिकार होने से बचें और इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

जनता की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके, धर्म की आड़ में ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

You missed

error: Content is protected !!