ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

12 वीं के दो छात्रों ने अपने ही टीचर को पीटकर किया चोटिल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल के एक निजी स्कूल में 12 वीं के दो छात्रों ने अपने ही टीचर को पीटकर चोटिल कर दिया।

चोटिल टीचर ने शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद स्कूल में ही मामले को निपटा दिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मल्लीताल के एक निजी स्कूल में किसी बात को लेकर एक टीचर व दो छात्रों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ा तो छात्रों व टीचर के बीच धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान टीचर मामूली रूप से चोटिल हो गया। जिसके बाद गुस्से में वह कोतवाली पहुंच गए। उन्हाेंने दो छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

हांलाकि स्कूल की प्रधानाचार्या ने मामला स्कूल में ही निपट जाने की बात कही। उन्हाेंने कहा कि टीचर व बच्चों के बीच इंटरवल के दौरान मामूली धक्का मुक्की हुई थी।

गुस्सा होने के कारण टीचर बच्चों को शांत नहीं कर पाए। फिलहाल मामला शांत हो चुका है। टीचर को छुट्टी दे दी गई थी।

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद पूछताछ की गई। मामला स्कूल स्तर पर ही निपट गया था। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!