ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

 नहर कवरिंग के दौरान कमेटी को नहीं भाया ड्रेनेज सिस्टम, एक दूसरे के पाले में गेंद डालते रहे अधिकारी

शंकर फुलारा – संपादक 

हल्द्वानी।  इन दिनों नगर निगम कार्यालय के पीछे नहर कवरिंग का कार्य चल रहा है आज मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और मेयर डा.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला निरिक्षण को पहुंचे।

इस बीच ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नगर आयुक्त और लोनिवि के अधिकारियों के बीच हल्की बहस हो गई। हलांकि इस बहस के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि बहस की वजह सड़क में पानी के ड्रेनेज सिस्टम सहित घरों से हो रही पानी की निकासी को लेकर थी, इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस प्लान नहीं बताया गया जिसको लेकर थोड़ा मतभेद हुआ ।

हलांकि कमेटी के निरिक्षण में सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं और कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होगा। उधर लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि काम पूरे नियमानुसार किया जा रहा है इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!