ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

विद्यालय से घर लौट रहे छात्रों के ऊपर अचानक पेड़ गिरा, दो छात्रों की मौके पर ही मौत

 टिहरी जिले के घनसाली तहसील क्षेत्र में एक हादसा हो गया. इस हादसे में दो छात्रों के मौत की मौत होने की आशंका है, जानकारी है कि हादसा उस वक़्त हुआ जब दोनों छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में दोनों छात्र आ गए।

मिली जानकारी मुताबिक 10वीं क्लास से पढ़ने वाले 16 साल का आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की मानसी पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे।

दोनों शनिवार को स्कूल से घर पैदल ही लौट रहे थे. तभी तेज बारिश और तूफान में अचानक से पेड़ गिर गया. इसी पेड़ की चपेट में आने से दोनों छात्रों की मौत हो गई. स्कूल से लौट रहे और भी बच्चो ने ग्रामीणों को इसके बारे मे बताया. इसके बाद बचाओ कार्य के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने इसकी पुलिस मे दी, सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी पहुंचे. दोनों छात्रों को पेड़ से नीचे से निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरभ बिष्ट दो भाइयों में बड़ा था, जबकि मानसी हर तीन बहन और एक भाई है. मानसी तीसरे नंबर की थी. इस घटना पर बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है।

यह भी पढ़ें :  CISCE जोनल फुटबॉल चयन ट्रायल में ऑल सेंट्स कॉलेज का दबदबा, सेंट मैरीज़ को 9-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!