ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुखानी पुलिस की सतर्कता से चंद घंटों में चोरी का खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बैटरी बरामद

✅ दूसरे मामले में अवैध शराब के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

हल्द्वानी। दीपचंद जोशी पुत्र एस. जोशी निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी, लालडाट, मुखानी ने थाना मुखानी में शिकायत दी कि दिनांक 10/07/2025को उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें किसी अज्ञात चोर द्वारा वाहन का शीशा तोड़कर गाड़ी की बैटरी चोरी कर ली गई।
थाना मुखानी पर एफ.आई.आर. संख्या 177/25 अंतर्गत धारा 303(2)/324 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना उप निरीक्षक अविनाश मौर्य के सुपुर्द की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटनाक्रम के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के गहन अवलोकन के पश्चात एक संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित किया गया।
दिनांक 12/07/25 को उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त को अंबा कॉलोनी, मुखानी से समय 21:02 बजे चोरी की गई बैटरी सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त 

लाल सिंह बिष्ट पुत्र ओमप्रकाश, निवासी लालडाट कोहली कॉलोनी, थाना मुखानी, उम्र 58 वर्ष

अभियुक्त लाल सिंह के विरुद्ध थाना मुखानी व हल्द्वानी में कुल 09 अभियोग (चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में) पूर्व में पंजीकृत हैं।

अवैध शराब के साथ 2 व्यक्तियों को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुखानी थानाध्यक्ष  दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वसुंधरा बैंक्विट हॉल तिहारे के पास आरटीओ रोड थाना मुखानी से बंटी शर्मा पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी पुजारी  के मकान में छडायल मुखानी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।

2-साकेत कॉलोनी तिहारे के पास थाना मुखानी पंकज टम्टा पुत्र मोहन राम टम्टा निवासी सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल के पास लालडाट चौराहा मुखानी उम्र 33 वर्ष को 58 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  होली पर सड़क हादसों का कहर: हल्द्वानी समेत हरिद्वार में पांच लोगों की मौत, कई घायल
error: Content is protected !!