ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में इलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पहले चुंगी और फिर पुलिस वालों से अभद्रता की।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। इलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पहले चुंगी और फिर पुलिस वालों से अभद्रता की। मेरठ व इलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पुलिस का वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी, पुलिस ने समझाकर पर्यटकों का चालान कर दिया। 

        नैनीताल में शनिवार देररात इलाहाबाद से कुछ पर्यटकों आए जिनको टोल कर्मियों ने रोककर टोल मांगा। एंट्री टैक्स टोल बूथ पर काफी देर तक पर्यटकों ने टैक्स न देने को लेकर हंगामा किया।

अंततः टोल ने टैक्स लिया और पर्यटक अपनी कार संख्या यू.पी.15 डी.एक्स.5711 को रॉंग साइड लेकर मल्लीताल की तरफ चल दिए।

मल्लीताल रिक्शा स्टैंड चौकी पर पुलिस ने रॉंग साइड आ रहे पर्यटकों को रोका तो उन्होंने पहले हंगामा करना शुरू किया और फिर वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में डालने की धमकी दे डाली।

पर्यटकों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी से बात की।

इस दौरान तल्लीताल के एस.ओ.रमेश बोरा भी मौके पर पहुंचे और काफी देर पर्यटकों को समझाया।

पुलिस ने पर्यटकों का एक हजार रुपये का चालान किया और उन्हें शांति बनाए रखने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर नई बहस, अधिवक्ता संघ जाएगा सुप्रीम कोर्ट; हल्द्वानी स्थानांतरण की तैयारियां तेज

You missed

error: Content is protected !!