ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं। मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से  हड़कंप मच गया।

उक्त युवक जयपुर खीमां में ही निवास करता था, तथा मजदूरी आदि का कार्य किया करता था, वह मूल रूप उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई के साथ-साथ युवक के मौत के कारण की जांच भी शुरू कर दी है, पता चला है कि लगभग 40 वर्षीय उक्त युवक आज प्रातः 7 बजे ठीक हालत में था।

गांव के एक युवक ने उसे वार्ता भी की, परंतु लगभग 3:30 घंटे बाद उसका संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति
error: Content is protected !!