ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। पंचायत चुनाव में नैनीताल जनपद के अधिकांश सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं भीमताल विधान सभा के जंगलियागांव सीट से भी भाजपा प्रत्याशी अनिल चनोतिया को निर्दलीय प्रत्याशी विपिन जंतवाल से हार का मुंह देखना पड़ा है।

यहां पर लोगो को विधायक राम सिंह कैड़ा से नाराजगी का खमियाजा अनिल चनोतिया को भुगतना पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि विधायक द्वारा क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है।और आने वाले 2027 विधासभा चुनाव में भी उनको ये खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
तल्ली दिनी से भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

वही ओखलकांडा जिला पंचायत सीट से भी भाजपा प्रत्याशी हेम सुयाल को भी हार का सामना करना पड़ा।
वहीं कई क्षेत्र पंचायत सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
नामांकन के दौरान लूगड क्षेत्र पंचायत सीट से विधायक द्वारा अपनी पत्नी को निर्विरोध निर्वाचन के लिए विपक्षी प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल करवाने का भी आरोप है।

वही हारे हुए प्रत्याशी दबी जुबान से यह कहते हुए देखे गये कि विधायक की कारगुजारियों का अंजाम उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!