किराए के कमरे में रह रही महिला योगा टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है जांच

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही एक महिला योगा टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराए के कमरे से बरामद किया गया।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि योगा टीचर 35 वर्षीय ज्योति पत्नी कमल सबनानी मुखानी थाना क्षेत्र के जेके पुरम में किराये के कमरे में तीसरे फ्लोर पर रह रही थी। वह एक निजी संस्था में योग टीचर थीं। मृतका ज्योति का पति जोधपुर में रहकर नौकरी करता है।

पुलिस के अनुसार ज्योति बुधवार शाम घूमने के लिए निकली थीं और कुछ ही देर बाद वह वापस लौट आईं।
बताया जा रहा है कि वह रोजाना सुबह जल्दी उठ जाती थीं, लेकिन गुरुवार को ऐसा नहीं हुआ। देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। ज्योति की एक दोस्त ने उसे फोन किया और जब कई कॉल के बाद भी फोन नहीं उठा तो वह मौके पर पहुंची। दोस्त कमरे में पहुंची तो ज्योति फर्श पर बेदम पड़ी थी।

यह देख वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आस-पास के लोग और सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ज्योति को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के चलते ज्योति लंबे समय से अकेले ही रह रही थीं।

मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.