हल्द्वानी। फतेहपुर अंतर्गत दो-भाखड़ा नाले में तेज बहाव में बहने से लापता युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक फतेहपुर द्वारा दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 3 अगस्त की रात लगभग 11:40 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाले को पार करते समय बह गया है। रात के अंधेरे में खोज एवं बचाव कार्य संभव नहीं हो सका।

आज सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने राहत एवं खोजबीन अभियान शुरू किया।स्थानीय चश्मदीदों भूपेंद्र कुमार और दीपक सिंह के अनुसार, भारी बारिश के चलते नाला उफान पर था।

जब पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ तो कुछ वाहन पार होने लगे। इसी बीच एक युवक भी पैदल पार करने की कोशिश में नाले में बह गया।एसडीआरएफ की टीम द्वारा सुबह लगभग 10:40 बजे भाखड़ा पुल से 200 मीटर दक्षिण की ओर युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों अरुण आर्या और प्रेम सिंह द्वारा शव की पहचान की गई।

मृतक की पहचान योगेश सुयाल (उम्र 32 वर्ष), पुत्र पीताम्बर दत्त सुयाल, निवासी पीपलपोखरा नं. 1 के रूप में की गई। राजस्व विभाग द्वारा इस घटना को दैवीय आपदा के अंतर्गत माना गया है।

शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध होने के बाद आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

यह दुखद घटना मानसून में बढ़ते जलस्तर और सतर्कता की कमी की ओर एक गंभीर संकेत है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.